
बिलासपुर,,, शुक्रवार की तड़के सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयालबंद की मुख्य सड़क में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कोतवाली पुलिस थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी घटना स्थल में पहुंच कर शव को तत्काल अपने वाहन से सिम्स अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया।जानकारी के अनुसार टिकरापारा निवासी अमित कुमार उम्र 28 वर्ष जो अपने घर से सुबह घूमने के लिए पैदल निकला था।यह अपने घर से दयालबंद की मुख्य सड़क पर पहुंचा था कि युवक के पेट और हाथ के ऊपर से किसी अज्ञात वाहन ने कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। जहां वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

घटना लगभग सुबह साढ़े चार पांच बजे की बताई जा रही है।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पेट्रोलिंग गाड़ी में शव को रखकर सिम्स अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया।पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन की तलाश में जुट कर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
