
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां पर प्रेमी युवक ने प्रेमिका के बात नहीं करने और आगे संबंध नहीं रखने से नाराज होकर प्रेमिका के घर जाकर वारदात को अंजाम देते हुए युवती के ऊपर चाकू से कई जगह पर वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।युवती की चीख पुकार के बाद आस पड़ोस के लोग इक्कठे होने लगे।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सरकंडा पुलिस पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के अंतर्गत चिंगराजपारा कुंदरु बाड़ी की रहने वाली कालेज छात्रा प्रियंका देवांगन का वही पास के मोहल्ले के रहने वाले सागर साहू से दो तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।किसी बात पर दोनों के बीच में विवाद हो गया।जिसके बाद से इनके बीच लगभग एक महीने से बातचीत बंद हो गई थी।आरोपी प्रेमी युवक लगातार अपनी प्रेमिका से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा था।लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था।इसी बीच आरोपी प्रेमी युवक आज शुक्रवार को मौका देखकर जब युवती के माता पिता काम में निकल गए और छोटी बहन स्कूल के लिए निकल गई तो वह सुबह करीब आठ से नौ के बजे के बीच अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया।

जहा उसने मौका पाकर चाकू से अपनी प्रेमिका के ऊपर ताबड़तोड़ वार करते हुए उसकी बेरहमी से हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया।बताया जा रहा की आरोपी युवक ने अपनी प्रेमिका के ऊपर कई बार चाकू से वार किया।जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई।वही इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में लोग काफी डरे और सहमे हुए नजर आ रहे थे।
छै माह में सात मर्डर
सरकंडा थाना के चिंगराजपारा क्षेत्र में बीते छै माह में सात हत्याएं हो चुकी है।लगातार हो रही हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।आज की घटना सामने आने के बाद लोग काफी सकते में भी नजर आए।इस घटना की खबर आग की फैल गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
