
बिलासपुर,,,, जिले में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा प्रहार आभियान जा जा रहा है, जिसका प्रभाव भी शहर में नजर आ रहा है, चाकूबाजी और अन्य अपराधों में गिरावट भी देखने को मिली है, लेकिन शहर का सरकंडा थाना क्षेत्र इन दिनों अपराध और नशे अवैध कबाड़ समेत सट्टा का गढ़ बना हुआ है.. सरकंडा क्षेत्र में हो रहे लगातार अपराध में होती बढ़ोतरी को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, वह इन दोनों सरकंडा क्षेत्र बिलासपुर में सट्टे का सबसे बड़ा गढ़ बना हुआ है!


दरअसल बड़े क्षेत्र में फैला हुआ सरकंडा थाना अपराधियों के लिए जन्नत बन चुका है और लगातार अपराध की संख्या क्षेत्र में बढ़ती जा रही है, सट्टे का बेखौफ कारोबार थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में खुलेआम चौक चौराहा पर देखने को मिल रहा है.. सटोरिया दिन दहाड़े लाखों की सट्टा पट्टी लिखने में व्यस्त है तो वही क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली सरकंडा पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है.. इसलिए तो सट्टा का कारोबार खुले आम थाना क्षेत्र में फल फूल रहा है!

एक तरफ बिलासपुर के अन्य थाना क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है तो सरकंडा थाना क्षेत्र के अमरैया चौक, चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, अपोलो हॉस्पिटल के आसपास खुले आम सट्टा पट्टी लिखते सटोरिया नजर आ रहे हैं.. खुलेआम सट्टा लिख रहे लोगों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें पुलिस का कोई भी डर नहीं है इसलिए तो कानून के सामने ही कानून को ताक पर रखकर सट्टा पट्टी लिखने का कारोबार धड़ल्ले से सटोरिए आगे बढ़ा रहे हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि सरकंडा पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है और अगर आगे कार्रवाई की जाती है तो किस तरह इस कारोबार पर नकल करने का काम पुलिस द्वारा किया जाएगा..
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026सुबह-सुबह अलका एवेन्यू में जांच एजेंसियों की एंट्री, कोयला कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की रेड, फाइलों से मोबाइल तक खंगाल रही टीम, रायपुर-कोरबा-बिलासपुर में एक साथ हलचल, कोयले के कारोबार में कौन-सा राज दबा है, जांच के बाद खुलेगा पूरा पिटारा…
UncategorizedOctober 30, 2026बतासा में मिठास कम, गंदगी का तड़का ज्यादा, खाद्य विभाग का छापा, 418 किलो बतासा कचरे के हवाले, श्रीराम कन्फेक्शनरी पर बंदी का फरमान, 27 हजार का माल बर्बाद, मौसा जी स्वीट्स से भी पेड़ा-काजू कतली के सैंपल, मिठाई बाजार में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…
