
बिलासपुर,,, तोरवा थाना इलाके लगातार आये दिन हो रहे मारपीट से लगता है! कि इसमें अपराधियो को तोरवा पुलिस का डर बिल्कुल भी नही है! जिससे अपराधी आये दिन मारपीट जैसे घटना को अंजाम देने पीछे नही हटते, तो वही मारपीट का मामले सामने आया है जिसमे शनिवार को तोरवा पुल लकड़ी टाल के नीचे असामाजिक तत्वों ने नन्द कुमार पटेल और उसके दोस्त के साथ जमाकर मारपीट की थी, जिससे घायल युवकों के सर में गंभीर चोट आई है, वही इस घटना की शिकायत पीड़ितों ने तोरवा थाना में की थी.जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर FIR दर्ज कर दी है। पर पुलिस अब तक अपराधियों को नहीं पकड़ पाई है। जिससे अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है! कि वे रविवार को एक बार फिर घायल युवकों को कंप्रोमाइज के लिए बुलाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट की घटना को 24 घंटे से ज्यादा हो गया और अपराधी बेखौफ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे है। लगता है अपराधियों में तोरवा पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। एक तरफ जिले के S P अपराध में कमी लाने हर संभव प्रयास कर रहे है तो वही दूसरी तरफ तोरवा पुलिस मारपीट जैसी घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ पाने में नाकाम साबित हो रही है। या फिर तोरवा पुलिस इन जैसे अपराधियो को पकड़ना नही चाहती ये तो सोचने वाली बात है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
