
बिलासपुर,,, खाद्य विभाग अपने क्रियाकलाप को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। वहीं एक बार फिर खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर सवालिया निशान खड़े हो चुके हैं! लगातार संरक्षण का खेल खाद्य विभाग द्वारा खेला जा रहा है! इसी का लाभ उठाकर लाल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं! विभाग का संरक्षण पाकर घरेलू गैस सिलेंडर का धंधा करने वाले जमकर कमीशन काट रहे हैं।इतना ही नहीं सस्ते दरों पर मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडर को 1200 रुपए प्रति सिलेंडर में बेचने का काम किया जा रहा है। दुकानदार खुलेआम लाल सिलेंडर का कीमत से अधिक पैसे में देने की बात कर रहे हैं! और कोई भी हो उन्हें फर्क नहीं पड़ता यह भी खुलकर कहते नजर आ रहे हैं।

विभाग इन दोतरफा आरोपों से घिरा नजर आ रहा है! एक तरफ आधी रात को बड़ी संख्या में राशन कार्ड बना देना और दूसरी ओर एपीएल बीपीएल मामले में की गई जांच में सिर्फ दुकानदार को आरोपी बनाए जाने के बाद अब खुलेआम संरक्षण देकर दुकानदारों को आगे कीमत में गैस सिलेंडर बेचने की खुली छूट दी जा रही है। शहर के एक दुकानदार का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उसके द्वारा 1200 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर बेचने की बात की जा रही है और इतना ही नहीं दुकानदार यह भी कह रहा है कि चाहे कोई भी हो उसे सिलेंडर दिया जा सकता है लेकिन उसके बदले 1200 रुपए देने होंगे।दबी जुबान में विभाग के जानकारी होने की बात पर सहमति जताने वाला या दुकानदार किसी को भी कंपनी का सिलेंडर लाने और उसे भरवाने की बात कह रहा है। ऐसे में समझा जा सकता है कि, घरेलू गैस को लेकर सरकार जितनी संजीदा और जनता को लाभ देने की कवायत में है,उसका फायदा उठाकर यह दुकानदार विभागीय संरक्षण के आड़ में किस तरह जनता को लूटने का काम कर रहा है।
बाहर से आकर कमाने खाने और पढ़ने वाले लोगों के पास घरेलू गैस सिलेंडर का गैस कार्ड नहीं होता और उन्हें मजबूरन ऊंचे दाम देकर इन दुकानदारों का शिकार होना पड़ता है, इतना ही नहीं किसी आवश्यक कार्य के लिए गैस रिफिल करने पर भी इन दुकानदारों द्वारा मोटी कमाई की जाती है,ऐसे में उम्मीद लगाए जा सकता है,कि जिस विभाग को जनता के हक को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं विभाग इन दुकानदारों को संरक्षण देकर जनता को किस तरह लूटने का काम कर रहा है।
देखें वीडियो..
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026चार साल की जांच, 22 आरोपी और कोर्ट में सब बरी, संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस की विवेचना पर उठे सवाल, षड्यंत्र साबित करने में नाकामी का आरोप, भाई कपिल समेत सभी आरोपियों को राहत, अब खाकी से सवाल सबूत कहां गए, विवेचना में चूक किसकी?
UncategorizedOctober 30, 2026सुबह-सुबह अलका एवेन्यू में जांच एजेंसियों की एंट्री, कोयला कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की रेड, फाइलों से मोबाइल तक खंगाल रही टीम, रायपुर-कोरबा-बिलासपुर में एक साथ हलचल, कोयले के कारोबार में कौन-सा राज दबा है, जांच के बाद खुलेगा पूरा पिटारा…
UncategorizedOctober 30, 2026बतासा में मिठास कम, गंदगी का तड़का ज्यादा, खाद्य विभाग का छापा, 418 किलो बतासा कचरे के हवाले, श्रीराम कन्फेक्शनरी पर बंदी का फरमान, 27 हजार का माल बर्बाद, मौसा जी स्वीट्स से भी पेड़ा-काजू कतली के सैंपल, मिठाई बाजार में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
