
मनरेगा में बेहतर काम करने पर अधिकारियों को किया सम्मानित

टीएल बैठक में की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा में सामाजिक अंकेक्षण में बेहतर काम करने पर सभी एसडीएम को सम्मानित किया। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अधिकारी-कर्मचारियों को उल्लास शपथ दिलाई। कलेक्टर ने सड़क मरम्मत के कार्याे को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कहा कि बारिश खत्म हो चुकी है अब सड़क मरम्मत का काम तेजी से करते हुए इन्हें जल्द पूरा करें। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी विस्तार से कार्ययोजना बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने में ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए भी जिम्मेदारी तय करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने लंबित एक-एक प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सीएम जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी प्राथमिकता से करने कहा। कलेक्टर ने कहा की लखपति दीदियों द्वारा कई प्रकार की सामग्रियों का उत्पादन किया जा रहा है। सभी अधिकारी अपने कार्यालयों, स्कूल एवं हॉस्टलों में उपयोग के लिए जरूरत की चीजे इन्हीं दीदियों से खरीदना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं उनके समाधान की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने पशु कल्याण समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं में भी प्रगति की समीक्षा की।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026चार साल की जांच, 22 आरोपी और कोर्ट में सब बरी, संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस की विवेचना पर उठे सवाल, षड्यंत्र साबित करने में नाकामी का आरोप, भाई कपिल समेत सभी आरोपियों को राहत, अब खाकी से सवाल सबूत कहां गए, विवेचना में चूक किसकी?
UncategorizedOctober 30, 2026सुबह-सुबह अलका एवेन्यू में जांच एजेंसियों की एंट्री, कोयला कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की रेड, फाइलों से मोबाइल तक खंगाल रही टीम, रायपुर-कोरबा-बिलासपुर में एक साथ हलचल, कोयले के कारोबार में कौन-सा राज दबा है, जांच के बाद खुलेगा पूरा पिटारा…
UncategorizedOctober 30, 2026बतासा में मिठास कम, गंदगी का तड़का ज्यादा, खाद्य विभाग का छापा, 418 किलो बतासा कचरे के हवाले, श्रीराम कन्फेक्शनरी पर बंदी का फरमान, 27 हजार का माल बर्बाद, मौसा जी स्वीट्स से भी पेड़ा-काजू कतली के सैंपल, मिठाई बाजार में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
