
बिलासपुर,,, स्वच्छत भारत मिशन के तहत संचालित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान ने निरीक्षण किया और यूनिट प्रबंधन के विषय में आवश्यक निर्देश दिए।
जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत बेलटुकरी में स्थापित किये गये प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन यूनिट का जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान ने निरीक्षण कर यूनिट मशीन को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और शेड की साफसफाई, रंग रोगन करने के साथ रीपा परिसर में निर्मित गतिविधि शेड को शुरू करने के निर्देश दिए। उपस्थित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और समूह की दीदियों को ग्राम पंचायत से एकत्र प्लास्टिक कचरे को प्लास्टिक यूनिट केंद्र पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे आर भगत, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक श्रीमती पूनम तिवारी, सहायक विस्तारक अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी व विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच/सचिव और स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
