बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर में सड़क किनारे हरे भरे पेड़ों को काटे जाने की सूचना को गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगला चौक से उस्लापुर रोड गुलाब ज्वेलर्स के सामने सड़क किनारे गुलमोहर के 6 पेड़ों की काटे जाने की सूचना मिली । जिसे संज्ञान में लेते हुए एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार बिलासपुर नेहा विश्वकर्मा के नेतृत्व में राजस्व एवं पीडब्लूडी की संयुक्त टीम द्वारा जांच की गई।

जॉच के पश्चात एसडीएम बिलासपुर द्वारा पीडब्लूडी एसडीओ आदित्य ग्रोवर को एफआईआर करने हेतु निर्देशित किया गया । पेड़ों की अवैध रूप से कटाई कर ले जाने पर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के अंतर्गत अपराध घटित होना पाए जाने से पीडब्लूडी एसडीओ द्वारा सिविल लाइन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
