
बिलासपुर,, शहर के एक चर्चित होटल में आग लगने की खबर सामने आ रही है! जहा पर आग लगने के कारण होटल के अंदर अफरा तफरी का माहौल बन गया था! बताया जा रहा है! कि इस आगजनी के कारण भगदड़ मच गई थी! इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ! सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मौसाजी होटल में अचानक आगजनी की घटना से बहुत तेजी से धुआं निकलने लगा और धुआं रेस्टोरेंट के भीतर भरने लगा! जिस समय आगजनी की घटना हुई उस समय काफी संख्या बच्चे और लोग रेस्टोरेंट के अंदर बैठे हुए थे।धुआं को देखकर अन्दर बैठे लोग और खरीददारी करने वाले लोग काफी डर गए थे! जिसके बाद अचानक होटल के अंदर भगदड़ मच गई! आनन फानन में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।आग लगने का कारण पता नहीं चला है। आपको बता दे कि इतने बड़े रेस्टोरेंट में ऐसी बड़ी घटना हो जाये जिसके लिए रेस्टोरेंट में कोई भी इंतजाम नही है! तो वही निगम अमला भी होटल के सामने बेतरतीब वाहन लगा कर सड़को पर जाम की स्थिति बनी रही है! तो वही खाद्य विभाग त्योहारी सीजन में बड़े बड़े रेस्टोरेंट या होटलों पर जांच के नाम पर अनदेखा करते है! औऱ छोटे दुकानदारों पर कार्यवाही करते है! जिससे लगता है ! बड़े दुकानदार मोटी रकम देकर इन जैसे जांच अधिकारियों का मुंह बंद कर देते है! जिस कारण बड़े दुकानों में कार्यवाही नही होती! शहर में काफी नामचीन रेस्टोरेंट, होटल चल रहे है! जहाँ घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है! जिसकी जानकारी भी खाद्य विभाग को है! लेकिन कार्यवाही सिर्फ ? ऐसे अनेको मामले आते है! पर विभाग इस पर कोई एक्शन नही लेता ! अभी कुछ दिनों पूर्व चाटीडीह स्थित बलदाऊ किचन सेंटर में खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही किया गया था! ऐसे शहर में घरेलू गैस सिलेंडर का कारोबार बड़ी मात्रा में हो रहा है! परंतु खाद विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे है! अगर विभाग इन जैसे दुकानदार, घरेलू गैस सिलेंडर बेचने वालों पर कार्यवाही करती तो शायद हितग्राहियों को सही समय पर गैस मिलता!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
