
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आज फिर छापेमार कार्रवाई की गई! दो ठिकानों पर कार्रवाई कर 281 क्विंटल धान जब्त किया गया! जब्त किए गए धान की कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई गई है! एक ट्रेडर्स को साढ़े 53 हजार रुपए का मंडी अधिनियम के तहत जुर्माना भी ठोंका गया है! बताया गया कि ये धान को खरीदी केन्द्रों में खपाने के प्रयास में लगे थे! सुराग मिलने पर प्रशासन की त्वरित दबिश से पकड़ लिए गए!

राजस्व, खाद्य और मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया! खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम जोंधरा में सद्गुरू ट्रेडर्स के गोदाम से 41 क्विंटल धान का अनधिकृत रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया! उपरोक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सकने पर उपरोक्त धान को मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्ती की कार्रवाई की गई! तहसील कोटा में मारूति ट्रेडर्स, कोटा की जाँच के दौरान गोदाम में उपलब्ध 240 क्विंटल धान के भण्डारण के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखाया गया। जिसके कारण उपरोक्त धान का मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्ती की कार्यवाही करते हुए 53,500/- रूपये का जुर्माना लगाया गया! भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसीप्रकार कार्यवाही जारी रहेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
