
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री सामिति (डीएलसीसी) की बैठक ली! उन्होंने ऋण प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति पर गहरी नाराज़गी जताई! कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक ऋण प्रदान कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए! बैंको को कहा की समयावधि में ऋण प्रदान करें, वित्तीय वर्ष समाप्ति का इंतजार ना करें!
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं मजबूती से काम कर रही हैं! और आर्थिक स्वावलंबन के अद्भुत परिणाम मिल रहे हैं! महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इस दिशा में कार्य करते हुए अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें! उन्होंनेे मुद्रा लोन योजना के तहत अधिक से अधिक लोन कवर करने के निर्देश दिए! कुछ बैंको की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई! बैठक में बताया गया कि एनआरएलएम में मात्र 50 प्रतिशत प्रकरणों में ऋण स्वीकृत किए गए हैं! कलेक्टर ने शेष प्रकरणों पर भी जल्द ऋण स्वीकृत करने कहा! बैठक में जिले में कार्यरत बैंको के व्यवसाय की समीक्षा की गई। इसके अलावा साख जमा अनुपात, प्रधामंत्री मुद्रा योजना, एनआरएलएम, एनयूएलएम, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, किसान क्रेडिटकार्ड, अन्त्यावसायी, नाबार्ड, आरसेटी सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, लीड बैंक मैंनेजर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैकर्स उपस्थित रहें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
