
बिलासपुर,,,, सीपत थाना में प्रार्थी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.12.2024 को अपने ट्रैक्ट्रर क्रमांक CG10 DA-0540 को रात्रि करीबन 8. 00 बजे ग्राम झलमला के बाजार के पास अनूप साहू के घर के सामने खड़ी कर ड्राईवर सफर अली के साथ खाना खाने अपने अपने घर चले गये थे 30 मिनट बाद करीबन 8.30 बजे मै ड्राईवर को उसके घर से लेकर ट्रैक्ट्रर के पास गये तो देखे कि ट्रेक्ट्रर में लगा EXIDE BATTEY XP880 नही था। जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर द्वारा गांव के रघुबीर उर्फ छोटे सिदार चोरी करना पता चलने पर उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसके मेमोरेण्डम पर से चोरी गये मशरूका उक्त बैट्री जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से उसे मौके पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
आरोपी 👇👇
1,रघुबीर उर्फ छोटे सिदार पिता धनीराम सिदार उम्र 32 साल सा० झलमाला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
