
00 24 घण्टे चल रहा प्लांट, आखिर कहां ले जाया जा रहा कंक्रीट मिक्चर
00 सीमेंट और राखड़ के गर्द से इलाके के रहवासियों में मंडरा रहा जनस्वास्थ्य का खतरा

बिलासपुर,,, तिलकनगर राम मंदिर के पास अरपा तट पर अरपा तटवर्धन योजना का बेचिंग प्लांट आसपास के रहवासियों के लिए संकट का सबब बनकर रह गया है! काम पूरा हुए साल भर से अधिक समय हो गया! लेकिन यहां से दिन रात रेत सीमेंट और गिट्टी के मिक्चर का अवैध परिवहन अभी भी जारी है!

प्लांट से उड़ने वाले गिट्टी और सीमेंट के गर्द से जब पेड़ो के पत्तो का ये हाल है! तो यहां के रहवासियों के स्वास्थ्य का क्या हाल होगा!

इसका अंदाजा लगाया जा सकता है! आप खुद देखिए कैसे आसपास के घरों के दीवारों और पेड़ पौधों की पत्तियां कैसे धूल गर्द से सराबोर दिखाई दे रही है!

इतना ही नही प्लांट से निकलने वाले कंक्रीट के कारण मोहल्ले के नाले नालियो के जाम होने के कारण गन्दगी और बदबू से यहां जनस्वास्थ्य का खतरा मंडरा रहा!
बताया जा रहा कि करीब डेढ़ साल से काम बंद होने के बाद भी यहां से मिक्स कंक्रीट को कंक्रीट रोड, लेंटर और ब्लॉक बनाने के लिए सप्लाई किया जा रहा!
डॉ चंद्र प्रकाश देवरस
पता नही क्यो नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अफसरों ने इस प्लांट का काम अभी तक बन्द क्यो नही कराया!
आरोप है! कि कलेक्टर के निर्देश के बाद भी भारी भरकम कंक्रीट मिक्चर लोड गाड़िया 24 घण्टे निगम और समकरत सिटी लिमिटेड का टैग लगाकर यहां से बेधड़क दौड़ रहे! लोग कह रहे कि आखिर निगम और जिला प्रशासन के अफसर ठेका कम्पनी को लाभ पहुचाने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ क्यो कर रहे ये समझ से परे है! जबकि काम बंद होने के बाद इस प्लांट को बन्द करा नदी के रेत के उपयोग से नियम के मुताबिक रोक लगाई जानी चाहिए!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
