
बिलासपुर,,, सिविल लाईन थाना क्षेत्र के 27 खोली इलाके में स्थित रॉयल ऑर्किड अपार्टमेंट में रहने वाले विकास रोहरा नामक युवक पर महिला शिक्षिका ने छेड़छाड़ और शारीरिक बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है! महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस ने BNS (भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा) की धारा 74 के तहत FIR दर्ज कर ली है!
महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक शिक्षिका हैं! और पिछले कुछ समय से विकास रोहरा द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था! महिला के अनुसार, रोहरा सिंधी समाज के विभिन्न वॉट्सएप ग्रुपों में उसके और उसके परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा था! इसके बाद महिला ने इस मुद्दे को लेकर रोहरा से बात करने का निर्णय लिया और उसके घर के पास पहुंची! लेकिन जैसे ही महिला वहां पहुंची, विकास रोहरा काले रंग की कार से अपने कुछ साथियों के साथ वहां आ गया! और महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगा! महिला ने आरोप लगाया कि विकास रोहरा ने उसे बुरी नियत से छूने की कोशिश की और अकेले में मिलने का प्रस्ताव दिया!
महिला की अश्लील तस्वीरे वायरल करने के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार….. 👇👇👇👇

महिला ने बताया कि उसने तुरंत विरोध किया और वहां से भाग गई! बाद में उसने सिविल लाईन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि विकास रोहरा द्वारा की गई! यह हरकत न केवल उसके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से दर्दनाक थी! बल्कि इसने महिलाओं की सुरक्षा को भी चुनौती दी है! महिला ने रोते-रोते पुलिस से मांग की कि इस अपराध को गंभीरता से लिया जाए! और आरोपी विकास रोहरा को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की शर्मनाक हरकतें न कर सके!
चोरी के मोबाइल खरीदी बिक्री करते पाए जाने पर पुलिस ने किया था, गिरफ्तार….👇👇👇👇

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और विकास रोहरा के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (BNS) की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया! इस धारा के तहत किसी महिला के साथ छेड़छाड़ या शारीरिक बल प्रयोग करने के मामले में आरोपी को सजा दी जा सकती है! इससे पहले भारतीय दंड संहिता (IPC) में इस तरह के अपराधों के लिए धारा 354 का प्रावधान था! लेकिन अब बीएनएस के तहत यह अपराध गंभीरता से लिया जाता है! और आरोपी को सजा दिलाने में अधिक कठोर प्रावधान होते हैं!
ब्लैकमेलिंग और भयादोहन की भी दर्ज है, FIR..👇👇

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है! और आरोपी विकास रोहरा को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं! इस घटना के बाद स्थानीय समाज में भी महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर चर्चा तेज हो गई है! समाज के कई लोगों ने इस घटना की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की!
चोरी के मोबाइल बेचते पाए जाने के बाद पत्रकार बिरादरी में शामिल होने की कोशिश….👇👇👇

महिला की शिकायत ने एक बार फिर समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के मुद्दे को उभारा है! महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता इस घटना ने एक बार फिर स्पष्ट कर दी है!
बिलासपुर पुलिस इस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है! और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है! साथ ही पुलिस ने जनता से अपील की है! कि इस तरह की घटनाओं के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे अपराधों को समय रहते रोका जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.19अरपा सूखी फिर भी रेत चोरी जारी, दिनदहाड़े दौड़ते ट्रैक्टर-हाइवा, तालाब भी नहीं सुरक्षित; खनिज विभाग, पुलिस और सिस्टम की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल—आखिर किसके इशारे पर चल रहा ये बेखौफ अवैध खनन का सिंडिकेट?…
Uncategorized2026.03.18गैस माफिया पर छापा: सैकड़ों सिलेंडर बरामद! कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप, खाद्य विभाग का सख्त संदेश—अब नहीं चलेगा खेल, नियम से लें गैस वरना होगी कार्रवाई…
Uncategorized2026.03.18बिना मंजूरी TPO नियुक्ति, छात्रों की फीस से करोड़ों का भुगतान! NSUI का आरोप—फर्जीवाड़ा बंद करो, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन…
Uncategorized2026.03.18सिम्स में जननी सुरक्षा का सच बेनकाब! प्रसूता को नहीं मिली बेड, निजी अस्पताल भेजने का आरोप, मीडिया पहुंचते ही खुला ‘फुल वार्ड’ का खेल, गरीब परिजन परेशान, सिस्टम पर सवाल, स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत ने फिर खड़े किए गंभीर मुद्दे…
