
00 गत 3 दिसम्बर को विधायक के
बयान से मचा था बवाल
00 पूछ रहे लोग मिलेगा कार्ड से इलाज की अब भी बेचना पड़ेगा जमीन जायजाद
बिलासपुर. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की साफ चेतावनी के बाद भी अपोलो ने अभी तक आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का उपचार शुरू नहीं किया! एक बार फिर विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि जमीन सरकार की बिल्डिंग एसईसीएल की और शर्तें अपोलो की यह नहीं चलेगा अपोलो को छत्तीसगढ के गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार करना होगा!
गौरतलब है कि अपोलो प्रबंधन द्वारा आयुष्मान कार्ड से क्षेत्र की जनता का इलाज नही करने की मिल रही लगातार शिकायत के बाद गत 3 दिसम्बर को विधायक सुशांत शुक्ला अपोलो पहुचे थे! उन्होंने प्रबंधन के अफसरों की बैठक ले उनसे इसका कारण पूछा तो अपोलो प्रबंधन ने संतोषजनक जवाब नही दिया! इससे बिफरे विधायक ने अपोलो प्रबंधक को दो टूक चेतावनी दी थी! कि या तो केंद्र सरकार के आयुष्मान कार्ड से पीड़ितों का उपचार सुनिश्चित कराए या फिर भूमि भवन खाली कर दे!
अपोलो के खिलाफ इस आशय का सीधा बयान देकर चर्चा में आये सुशांत को जमकर वाहवाही मिली! पर विधायक की चेतावनी का अपोलो पर कुछ असर पड़ा हो ऐसा नही लग रहा!
न्यूज बास्केट की टीम ने फिर शनिवार को इसी मुद्दे को लेकर विधायक श्री शुक्ला से चर्चा की सुनिए वे क्या कह रहे है…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
