
बीजापुर,,, जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मामला बहुत ही गंभीर और दुखद है! 1 जनवरी की रात, मुकेश चंद्राकर अपने घर से लापता हो गए थे! उनके परिवार ने 2 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई! पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मुकेश की आखिरी लोकेशन को ट्रैक किया! जिससे उन्हें ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े तक पहुंचने में मदद मिली! पुलिस ने यहां पर तलाशी ली और एक नए फ्लोरिंग वाले सेप्टिक टैंक से मुकेश का शव बरामद किया!

फॉरेंसिक टीम की जांच में यह सामने आया कि मुकेश की हत्या लोहे की रॉड से सिर, छाती और पेट पर वार करके की गई थी! इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में डालकर उसे प्लास्टर से ढक दिया गया था! ताकि शव की पहचान न हो सके! इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है! तो वही मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर अभी फरार है! और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं!
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुंदरराज पी. ने कहा कि इस मामले में कोई भी आरोपी बख्शा को नहीं जाएगा! साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है! और जल्द ही आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा! इस मामले में पुलिस की तत्परता और सख्त कार्रवाई से यह संदेश मिलता है! कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा!और न्याय दिलाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी!
पुलिस ने मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया! अन्य दो आरोपियों, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को बीजापुर से हिरासत में लिया गया! प्रारंभिक जांच में पता चला है! कि पारिवारिक और व्यावसायिक विवाद के चलते यह हत्या हुई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
