Wed. Nov 4th, 2026

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हैदराबाद में छिपा था ठेकेदार…

छत्तीसगढ़,,, बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! पुलिस ने मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है! यह गिरफ्तारी साइबर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई! मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए थे! और मामले की जांच में 300 से अधिक मोबाइल कॉल डिटेल्स और 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की गहन छानबीन की गई थी! इन सबूतों की जांच के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद में छिपा हुआ है! और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया!

इस मामले में पुलिस ने बताया कि सुरेश चंद्राकर ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को जान से मारने की योजना बनाई थी! क्योंकि मुकेश ने कुछ ऐसे तथ्यों को उजागर किया था! जो सुरेश की व्यापारिक गतिविधियों को नुकसान पहुंचा सकते थे! पुलिस के मुताबिक, मुकेश ने सुरेश के खिलाफ कुछ अहम जानकारियां जुटाई थी! जिसे लेकर सुरेश ने उसे धमकी दी थी! बाद में उसने हत्या की योजना बनाई! और इसके लिए उसने कुछ अन्य लोगों को भी शामिल किया था!

पुलिस की एसआईटी टीम और साइबर पुलिस ने इस मामले में लगातार जांच की और आरोपी सुरेश चंद्राकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की! यह गिरफ्तारी इस बात का संकेत है! कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने में गंभीरता से काम कर रही है! अब पुलिस सुरेश चंद्राकर से पूछताछ कर रही है! ताकि मामले के बाकी पहलुओं का पता चल सके और अपराधियों के नेटवर्क को भी उजागर किया जा सके!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed