
बिलासपुर,,, आज S.P. रजनेश सिंह के निर्देशन में बिलासागुडी में होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट के संचालकों की बैठक आयोजित की गई! इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यापारियों से रात के समय की दुकानों की बंदी से संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करना था! बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने प्रमुख रूप से दो बातें रखीं! पहला, शहर के होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट को रात 11 बजे तक बंद कर देना चाहिए! जबकि हाईवे पर स्थित होटल और रेस्टोरेंट को रात 12 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया!
उन्होंने कहा कि यह आदेश शहरी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और शहर की शांति को सुनिश्चित करने के लिए लागू किया जा रहा है! किसी भी होटल, ढाबा या रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा इस आदेश की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी! इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और नियमों का पालन करें!
बैठक के दौरान, S.P. ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के निर्णयों का उद्देश्य शहर में रात के समय होने वाली अव्यवस्थाओं और अपराधों को रोकना है! व्यापारियों से उम्मीद की जा रही है! कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने व्यवसाय को बंद करेंगे! पुलिस ने यह भी कहा कि नियमों का पालन न करने वाले होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे!
इस प्रकार, प्रशासन की ओर से यह कदम शहर की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया है! जिसे लेकर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
