
कोरबा,,, रविवार रात सराफा व्यवसायी स्व. गोपाल राय सोनी की हत्या के बाद सोमवार को बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला कोरबा पहुंचे! उन्होंने घटना स्थल, लालूराम कालोनी टीपी नगर में स्थित स्व. गोपाल राय सोनी के निवास का मुआयना किया! और इस मामले में जरूरी दिशा-निर्देश दिए! आईजी ने स्व. गोपाल राय सोनी के पुत्र से घटना के बारे में जानकारी ली!
घटना के बारे में बताया गया कि रविवार रात दो नकाबपोश लोग घर में घुस कर गोपाल राय सोनी की हत्या कर फरार हो गए थे! इस जघन्य अपराध के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है! घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है! और विभिन्न टीमों का गठन किया गया है! आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और उन्होंने उन्हें आरोपी की जल्द पहचान कर पकड़ने के लिए निर्देशित किया!
आईजी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई हैं! मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया है! और पूरी कोशिश की जा रही है! कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएं! कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने भी पुष्टि की कि पुलिस की टीमें लगातार पतासाजी कर रही हैं! और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी!
इस जघन्य हत्या की घटना ने स्थानीय नागरिकों को झकझोर दिया है! और अब यह देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब पकड़ने में सफल होती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
