
00 प्रकरण के मुख्य आरोपी चोर द्वारा मोटर सायकल चोरी कर अपने साथी को कर दिया था बिक्री।
00आरोपी के कब्जे से चोरी गये मोटर सायकल यामहा आर-15 कीमती करीबन 02 लाख रूपये को किया गया बरामद।
बिलासपुर,,, राजूदास मानिकपुरी पिता स्व. श्रवणदास मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष निवासी कीर्ति नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.11 2024 के शाम 06.00 अपने मोटर सायकल यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 से अपने गांव ग्राम कड़ार तालाब के पास गया था जहां ज्यादा नशा होने के कारण अपने घर ना जाकर अपना मोटर सायकल को वही तालाब के पास खड़ी कर सो गया था कुछ देर बाद उठा तो देखा प्रार्थी का मोटर सायकल वहां नही था आसपास अपने मोटर सायकल यामहा का पता तलाश किया नहीं मिला मोटर सायकल यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 कीमती करीबन 02 लाख रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना चकरभांठा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया दौरान विवेचना जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मोटर सायकल सिलतरा में काम करने वाला एक व्यक्ति रखकर चला रहा है, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देशन एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर दबिश दिया गया जो उस व्यक्ति के कब्जे से मोटर सायकल मिला जिसे एवं उनके साथियो को थाना लाकर पुछताछ किया गया आरोपी आशिष उर्फ गोल्डी तथा प्रकाश यादव दोनो निवासी ग्राम टेकारी मस्तूरी द्वारा दिनांक 21.11.2024 को शाम घटना स्थल से मोटर सायकल चोरी करना तथा खेमचंद उर्फ राहुल दिनकर निवासी कुरेली बिल्हा के पास बिक्री करना बताये। आरोपी खेमचंद्र उर्फ राहुल दिनकर के कब्जे से मोेटर यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 कीमती करीबन 02 लाख रूपये को जप्त कर तीनों आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे सउनि राधेलाल ध्रुर्वे, जीवन जायसवाल, आरक्षक सतपुरन जांगडे, रामकुमार बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपराध कमाक 515/2024 धारा 303(2) जोड़ने धारा 317(2) बीएनएस
आरोपी 👇👇👇
1, आशीष उर्फ गोल्डी टण्डन पिता स्व. गोकुल प्रसाद टण्डन उम्र 27 वर्ष ग्राम टेकारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2, प्रकाश यादव उर्फ पकलू पिता बरन यादवं उम्र 24 वर्ष साकिन टिकारी मस्तूरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3, खेमचंद उर्फ राहुल दिनकर पिता लक्ष्मीनारायण दिनकर उम्र 22 वर्ष साकिन कुरेली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
