
00 समाधान नर्सिंग होम के सामने जुटी भीड़ हुआ हंगामा
00 किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
बिलासपुर,,,जरहभाटा राजीव गांधी चौक पर तब बवाल मच गया जब चर्च में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने से हॉस्पीटल के परेशान मरीज के परिजनों और मोहल्लेवासियों ने विरोध किया। सूचना पर पहुँचे सामाजिक संस्था वंदे मातरम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के और प्रदर्शन से तनाव की सूचना पर पहुची सिविल लाइन पुलिस ने मामले को सम्हालने कोशिश की पर बात नही बनी। चर्च के पादरी ने लिखित में थाना सिविल लाइन थानेदार को माफीनामा दिया कि संस्था द्वारा भविष्य में किसी भी तरह के ध्वनि यंत्र का प्रयोग नही किया तब कही भीड़ शांत हुई।

इसलिए भड़की भीड़
बताया जाता है कि समाधान नर्सिंग होम के बगल के चर्च में हर रविवार को इसी तरह तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जाता है।आसपास के परेशान नागरिक कई बार पुलिस थाने और अफसर तक शिकायत कर चुके है पर किसी ने आज तक ध्यान नही दिया यही वजह है कि लोगो का गुस्सा भड़का!


चालीसा पाठ
वंदे मातरम संस्था के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ और मोहल्लेवासियों ने इसके विरोध में समाधान नर्सिंग होम के सामने एकत्र होकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
