Mon. Nov 2nd, 2026

बिलासपुर ब्रेकिंग: GGU सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल…

बिलासपुर,,, गुरुघसीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) कोनी में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई! इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!

जिसमें छात्र एक-दूसरे को लात-घूसे मारते हुए नजर आ रहे हैं! यह बवाल कुलपति (VC) के सामने हुआ! जहां छात्राओं को भी इस मारपीट का शिकार होना पड़ा! घटना के दौरान कई शिक्षक भी वहां मौजूद थे! लेकिन वे किसी प्रकार की हस्तक्षेप नहीं कर पाए!

घटना के दौरान एक छात्र बेहोश हो गया और उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया! जबकि दूसरे छात्र को भी चोटें आई हैं! दोनों छात्रों का इलाज जारी है!

बताया जा रहा है! कि यह मारपीट तब शुरू हुई जब छात्रों ने कुलपति से अपनी समस्याओं और अन्य मांगों को लेकर मिलने की कोशिश की थी!

लेकिन VC ने उनसे कोई बात नहीं की! गुस्साए छात्रों ने VC की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया! जिस पर फिजिकल डिपार्टमेंट के छात्रों और कुछ बाहरी लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी!

घायल छात्रों के दोस्तों का आरोप है! कि रजिस्ट्रार और एचओडी ने बाहरी गुंडों को बुलाकर छात्रों को पिटवाया, जो शांतिपूर्वक अपनी समस्याओं को लेकर कुलपति से मिलना चाहते थे! यह घटना यूनिवर्सिटी में तनाव का कारण बनी हुई है! और छात्रों में भारी आक्रोश है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed