
बिलासपुर,,, साइबर ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर एक युवती से 23.80 लाख रुपये की ठगी कर ली है! यह घटना बिलासपुर में एमबीए की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई! जो साइबर अपराध का शिकार बनी! ठगों ने उसे अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर उसकी मेहनत की कमाई को हड़प लिया! मामले में साइबर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
पीड़िता के अनुसार, घटना 13 जनवरी की जब एक नामचीन वामिका राठौर ने उसे व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और एक नामी निवेश समूह “डेली इन्वेस्टमेंट 805” में जोड़ा! शुरुआत में युवती को केवल 10,000 रुपये निवेश करने पर 1,500 रुपये का मुनाफा दिखाया गया! जिससे वह आकर्षित हो गई! इसके बाद ठगों ने उसे एक अनुबंध दिखाकर ज्यादा पैसे निवेश करने का दबाव डाला!
ठगी की शुरुआत तब हुई जब युवती ने निवेश बढ़ाया और कुल 23.80 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा कर दिए! निवेश करने के बाद जब वह अपने पैसे वापस लेने के लिए संपर्क करने लगी! तो ठगों ने उससे 60 लाख रुपये कमीशन जमा करने की शर्त रख दी! इस शर्त ने उसे ठगी का अहसास दिलाया और उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी!
परिजनों के मार्गदर्शन में पीड़िता ने साइबर थाना, बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई! पुलिस ने प्राथमिक जांच में चार आरोपियों की पहचान की है! इनमें वामिका राठौर, रमेश, नरेश और कुशाल राव कड़ाते शामिल हैं! यह आरोपियों के मोबाइल नंबरों के जरिए ठगी की गई है! पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) और 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है!
साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में जनता से अपील की है! कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा क्रिप्टोकरेंसी या अन्य निवेश योजनाओं के नाम पर किए गए लालच से बचें और अपनी मेहनत की कमाई को इस प्रकार के धोखाधड़ी के मामलों से सुरक्षित रखें! पुलिस ने कहा कि वह आरोपियों की पहचान करने के बाद उनके बैंक खातों की जांच करेगी और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी!
यह घटना दर्शाती है! कि कैसे साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं! ऐसे मामलों में सतर्कता और जागरूकता की अत्यधिक आवश्यकता है! ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
