
बिलासपुर,,, वार्ड क्रमांक 36 के बसंत भाई पटेल नगर में स्थित मधुबन क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी शराब भट्टी जिस को हटाने की मांग अब तेज़ हो गई है! पूर्व पार्षद उमेश चन्द्र कुमार ने इस संबंध में शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर साहब, आबकारी विभाग और शासन से मधुबन मार्ग पर स्थित शराब दुकान को तत्काल हटाने की अपील की! उनका कहना था! कि इस शराब दुकान के कारण, खासकर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल की छात्राओं को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है!

उमेश चन्द्र कुमार ने कहा कि शराब भट्टी के आस-पास असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ गई हैं!जिनकी वजह से छात्राओं को छेड़खानी और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है! इसके अलावा, झोपड़पट्टी और आवास क्वार्टर में रहने वाले नागरिक भी इस स्थिति से परेशान हैं! क्योंकि शराबियों का हुड़दंग और सड़क पर लड़ाई-झगड़े आम हो गए हैं! उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है! कि यहां से गुजरते वक्त नागरिकों को भी शर्म महसूस होता है!
पूर्व पार्षद ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तो वे चुनाव के बाद नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे! उनका साफ कहना था! कि वह शराब दुकान के खिलाफ नहीं हैं! लेकिन जिस स्थान पर यह दुकान स्थित है! उसकी परिस्थितियों को देखते हुए उसे वहां से हटाना जरूरी है! उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शराब दुकान नहीं हटाई जाती तो वे वार्डवासियों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे और शासन से अपनी मांग मनवाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे!
इसके अलावा, उमेश चन्द्र ने यह भी बताया कि इस मामले में क्षेत्र की महिलाएं और नागरिक उनसे बार-बार आग्रह कर रहे थे! कि यदि शराब दुकान को नहीं हटाया गया तो वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय ले सकते हैं! इस पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय सिर्फ और सिर्फ नागरिकों की परेशानियों के मद्देनजर लिया गया है!
उमेश चन्द्र कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका पार्टी से कोई विरोध नहीं है! और न ही वे भाजपा के खिलाफ हैं! वह केवल क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं! और एक बार फिर वार्डवासियों के विश्वास से जीतकर आना चाहते हैं! उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल जनता की सेवा है! और पार्टी से टिकट न मिलने के बावजूद वह भाजपा के साथ बने रहेंगे!
अब देखना यह होगा कि प्रशासन और सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है! और क्या शराब भट्टी को हटाने की मांग पूरी होती है! या नहीं…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
UncategorizedNovember 2, 2026जूस की दुकान से सट्टे के साम्राज्य तक का सफर, अब दिल्ली कोर्ट में लगा हिसाब-किताब का नंबर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की पेशी, CBI ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, फर्जी पासपोर्ट जब्त, 200 करोड़ की दुबई वाली शादी भी जांच के घेरे में, बचाव पक्ष बोला गिरफ्तारी ही अवैध, अब कोर्ट में किसकी दलील पड़ेगी भारी…
UncategorizedNovember 2, 2026हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…
