
बिलासपुर,,, नगर विधायक अमर अग्रवाल ने वार्ड नंबर 35 नागोराव शेष नगर जूना बिलासपुर में भाजपा पार्षद कार्यालय का उद्घाटन किया! इस अवसर पर कांग्रेस नेता शिव प्रताप साव अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए! भाजपा में उनका स्वागत करते हुए नगर विधायक ने कहा कि उन्होंने सही निर्णय लिया है! क्योंकि लंबे समय तक कांग्रेस में रहकर कुछ हासिल नहीं हुआ था! विधायक ने यह भी कहा कि असुरों के बीच देवताओं का कोई काम नहीं है! और अब शिव प्रताप साव के भाजपा में आने से उन्हें गौरव का अनुभव हो रहा है!

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मोहल्लेवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस ने कोई महत्वपूर्ण काम नहीं किया! उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार ने आवास निर्माण और शहर की बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया! इसके विपरीत, भाजपा के शासन में इन मुद्दों पर ध्यान दिया गया था!

उन्होंने कहा कि इस बार शहर के विकास की जिम्मेदारी मेरी है! और उन्होंने नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी और इस वार्ड के पार्षद प्रत्याशी आशीष गुप्ता को जीताने की अपील की!
आखिर में, विधायक ने कांग्रेस नेता शिव प्रताप साव के भाजपा में शामिल होने को एक सम्मानजनक कदम बताया और कहा कि बड़े बुजुर्गों की बात है! “गाय को लाना हो तो बछड़े को ले आओ,” और इस संदर्भ में साव जी का भाजपा में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है!
तो वही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य
बलराम हरियाणी( बल्लू), गोपाल मोटवानी, देवेंद्र पाठक, मोनू गुप्ता, राजीव गुप्ता, राणा ठाकुर, भागवत गुप्ता,संस्कार गुप्ता, डॉ संतोष गुप्ता, सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
