
बिलासपुर,,, सिविल लाइन पुलिस ने देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है! पुलिस ने कोन्हेर गार्डन में संदिग्ध गतिविधियां करने वाली 9 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया! इसके साथ ही, पुलिस ने इलाके के असामाजिक तत्वों को वहां से खदेड़ दिया!स्थानीय निवासियों के मुताबिक, ये महिलाएं और पुरुष कोन्हेर गार्डन के पास संदिग्ध तरीके से खड़े रहते थे!

महिलाएं राहगीरों और मोहल्ले के लोगों को अश्लील इशारे कर आकर्षित करतीं, जिनमें से कुछ लोग उनके इशारों पर गाड़ी रोककर उनसे बात करने और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर ले जाने की कोशिश करते थे! मोहल्ले के निवासी लगातार पुलिस से शिकायत कर रहे थे! कि इन महिलाओं के अश्लील आचरण की वजह से आसपास का माहौल खराब हो रहा था! खासकर, बुजुर्गों और महिलाओं को गार्डन में सुबह-शाम टहलने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता था! सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता से देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया! पुलिस के मुताबिक, इन अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी! यह कदम इलाके के लोगों के लिए राहत का कारण बना है! और स्थानीय माहौल को सुधारने में मदद करेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
