
बिलासपुर,,, तोरवा पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही के तहत गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी नरेंद्र राय उर्फ बिट्टू (30 वर्ष) निवासी शोभा बिहार, हेमुनगर शिव मंदिर के पास, तोरवा को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया!
मामले का संक्षिप्त विवरण
पीड़िता ने दिनांक 01.02.25 को तोरवा पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि आरोपी नरेंद्र राय उर्फ बिट्टू ने उसका पीछा किया और छेड़खानी की। शिकायत के बाद इस मामले की सूचना तत्काल बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई, जिन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिए।
इन निर्देशों के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और कोतवाली के सी.एस.पी. अक्षय प्रमोद सबद्रा के मार्गदर्शन में तोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से न केवल आरोपी को सजा दिलाने की उम्मीद जगी है, बल्कि समाज में सुरक्षा और न्याय का संदेश भी दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
