
बिलासपुर,,, चकरभाठा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस ने आरोपी ललित केसरवानी और रजनी केसरवानी को उनके रायपुर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया! यह कार्रवाई एक लंबी विवेचना के बाद की गई है! आरोपी दंपति ने कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे थे!
घटना का विवरण इस प्रकार है: प्रार्थी रुद्र कुमार कौशिक ने 27 अगस्त 2023 को थाना चकरभाठा में लिखित आवेदन दिया था! जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था! कि आरोपी ललित और रजनी केसरवानी, अभिरूप मंडल और डॉ. चंद्र प्रकाश प्रधान ने उन्हें और अन्य पीड़ितों से नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी रकम वसूली थी! रुद्र कुमार के अनुसार, ललित और रजनी केसरवानी ने वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.5 लाख रुपये की ठगी की, जबकि हरीश कुमार वर्मा से एफसीआई में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर 6.5 लाख रुपये ठगे गए!
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 34 IPC के तहत अपराध दर्ज किया! एक आरोपी डॉ. चंद्र प्रकाश प्रधान को 29 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था! जबकि ललित और रजनी केसरवानी फरार चल रहे थे! इन दोनों को 2 फरवरी 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है! वहीं, अभिरूप मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है!
इस सफलता में थाना चकरभाठा के एसआई ओपी कुर्रे, एएसआई जीवन जायसवाल, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, अमर चंद्रा, महिला आर प्रियंका सिंह और आर सतपुरन जांगड़े का विशेष योगदान रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
