
बिलासपुर,,, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक ने जिला निर्वाचन अधिकारी (ज़िला कलेक्टर) बिलासपुर और बिलासपुर के ऑब्जर्वर विनीत नदनवार से भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती एल पद्यमजा (पूजा विधानी) के चुनाव प्रचार पर कड़ी आपत्ति जताई है! उन्होंने 7 फरवरी 2025 को बिलासपुर शहर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रोड शो के दौरान भाजपा के महापौर प्रत्याशी और पार्षदों के पोस्टरों, बैनरों और झंडों से शहर भरने की शिकायत की है!
प्रमोद नायक ने अपनी शिकायत में कहा कि भाजपा द्वारा इन प्रचार सामग्रियों को बिजली के खंभों और सरकारी भवनों पर लगाया गया है! जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है! उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी और ऑब्जर्वर से आग्रह किया कि ये प्रचार सामग्री तत्काल हटाई जाए!
प्रमोद नायक ने बताया कि स्थानीय चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है! और इस दौरान किसी भी पार्टी या निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा उल्लंघन किया जाता है! तो उसकी जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी और ऑब्जर्वर की होती है! उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर पहले भी प्रेस वार्ता के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराई थी! लेकिन अब तक सक्षम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है! जो गंभीर मामला है!
प्रमोद नायक ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल इस प्रचार सामग्री को नहीं हटाया जाता! तो कांग्रेस प्रदेश निर्वाचन आयोग से शिकायत करने के लिए मजबूर होगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
