
बिलासपुर,,, प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है! बिलासपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी चार करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की! यह कार्रवाई शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए की गई है! जिससे तस्करों में हड़कंप मच गया है!
पुलिस ने संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह सहित चार आरोपियों की संपत्ति जब्त की है! SAFEMA (स्मगलिंग एंड फॉरेन एक्सचेंज मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट ने इस संपत्ति को अवैध घोषित कर जब्ती की कार्रवाई को मंजूरी दी! संजीव छाबड़ा की जब्त संपत्ति नागपुर, जबलपुर और फरीदाबाद में स्थित विभिन्न व्यवसायिक संपत्तियों, निर्माणाधीन इमारतों और शेयर बाजार में 33 लाख रुपये के निवेश को शामिल करती है!
इसके अलावा, पुलिस ने काजल कुरें की 15 लाख रुपये की अवैध संपत्ति भी जब्त की है! जांच में यह सामने आया कि आरोपियों ने नशे के कारोबार से अर्जित धन को वैध बनाने के लिए फर्जी फर्मों और खातों का सहारा लिया था!
अब तक कुल चार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है! और 19 वाहनों को भी NDPS एक्ट के तहत राजसात किया गया है! पुलिस का कहना है! कि शहर में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की संपत्ति की पहचान की जा रही है! और जल्द ही उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी! इस बड़ी कार्रवाई के बाद नशे के व्यापारियों में भय का माहौल है!
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की है! और उम्मीद जताई है! कि इससे समाज में नशे के नुकसान को कम करने में बड़ी सफलता मिलेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
