
बिलासपुर,,, रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जप्त की है! रतनपुर पुलिस और महिला स्व सहायता समूह की संयुक्त कार्रवाई में 03 आरोपियों से कुल 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने का सामान को भी जब्त किया गया! इस कार्रवाई से रतनपुर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब व्यापार पर बड़ी चोट आई है!
गिरफ्तार आरोपी:
1. ओमप्रकाश मरावी (24 वर्ष), निवासी दामादपारा कोरबाभांवर
2. जयप्रकाश मरावी (28 वर्ष), निवासी दामादपारा कोरबाभांवर
3. गंगाराम धनुवार (24 वर्ष), निवासी धनुवारपारा कोरबाभांवर
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई! थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर रतनपुर के ग्राम कोरबाभांवर में रेड की योजना बनाई! यहाँ पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब निर्माण हो रहा था! जिससे गांव में शराब पीने के कारण सामाजिक अशांति फैल रही थी! महिला स्व सहायता समूह के सहयोग से पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे, जिसमें शराब के 235 लीटर से अधिक कीमती कच्ची महुआ शराब को जप्त किया गया!
जप्त शराब की मात्रा और मूल्य:
ओमप्रकाश मरावी से 153 लीटर, मूल्य ₹30,600
जयप्रकाश मरावी से 73 लीटर, मूल्य ₹14,600
गंगाराम धनुवार से 09 लीटर, मूल्य ₹1,800
इस सफलता में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान, सउनि. नरेश गर्ग, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, सैय्यद अकबर अली, बलदेव सिंह, आर. सुदर्शन मरकाम, महेन्द्र नेताम, संजय यादव, म.आर स्वाती बंजारे और अंजेला खलखो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
