
बिलासपुर,,, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष विजय केशवानी के बीच सीधी जंग शुरू हो गई है! अटल के चुनावी समीक्षा की मांग करते ही विजय ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के चार नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनावी परिणाम जारी किए है! सभी में कांग्रेस की करारी हार हुई है! विजय ने सीधे पूछ लिया है! कि इस हार के लिए कौन जिम्मेदार है ?
जिला अध्यक्ष विजय केशवानी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके कहा है! कि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने नगर निगम में टिकट वितरण और बागियों के ऊपर निष्कासन की कार्यवाही के बाद बयान दिया है! कि जिला अध्यक्ष बेलगाम हो गए है! चुनाव की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाएं तब पता चलेगा जिला अध्यक्ष को ? लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं है! कि वे कोटा विधान सभा के विधायक है! विधायक पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र कोटा में कांग्रेस की क्या स्थिति है! इसकी समीक्षा करें! उनके विधायक रहते कोटा विधान सभा के अन्तर्गत आने वाले 4 नगर पालिका/पंचायत में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है! जिसमे रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस 4 चौथे स्थान पर रही है! लगभग 2000 वोट से पार्टी प्रत्याशी की हार हुई है! इसी तरह गौरेला नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्ष का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा! पार्टी का प्रत्याशी लगभग 5600 वोट से चुनाव हारा है! जबकि कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी लगभग 3300 वोट से हार गए है! पेंड्रा नगर पालिका में तो कांग्रेस प्रत्याशी को निर्दलीय प्रत्याशी ने पटकनी दी है! यही नहीं उनके निर्वचन क्षेत्र में कुल 60 वार्ड आते है! जिसमें से मात्र 18 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद जीतकर आये है! इन करारी हार के लिए कोटा विधायक किसको जिम्मेदार मानेंगे ?
आपको बता दे भीतर घातियों को पार्टी से बाहर करने के बाद कांग्रेस में बवाल हो गया है! विशेषकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी पर लगातार हमला कर रहे है! पहले कलेक्टर और चपरासी वाला बयान दिया, फिर पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के सामने हॉट टॉक हुआ, इसके बाद समीक्षा बैठक बुलाने का बयान देकर जिला अध्यक्ष को घेरने की कोशिश की! अब जिला अध्यक्ष विजय केशवानी ने अटल के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की करारी हार पर सवाल उछाल दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
