
बिलासपुर,,, बिलासपुर कांग्रेस में इन दिनों घमासान मचा हुआ है! कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय को खुला चैलेंज दिया है! दरअसल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने मीडिया के सामने यह आरोप लगाए हैं! कि दोनों कांग्रेस नेता पार्टी के अंदर गड़बड़ी कर रहे हैं! और कांग्रेस की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं!
अटल ने कहा कि कांग्रेस के अंदर हो रही असहमति और गड़बड़ी के पीछे किसी बड़े नेता का हाथ हो सकता है! लेकिन वे खुद पब्लिक मीटिंग के माध्यम से इन मुद्दों को उजागर करेंगे! विधायक अटल श्रीवास्तव ने सीधे तौर पर विजय केसरवानी को चुनौती दी कि वे कांग्रेस भवन में होने वाली हार की समीक्षा बैठक में शामिल होकर देखें, जहां उनके हजारों समर्थक होंगे! अटल का कहना था! कि इस बैठक में “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा, और सब कुछ साफ हो जाएगा!
अटल श्रीवास्तव ने आगे यह भी आरोप लगाया कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्षदों के टिकट वितरण में भारी गड़बड़ी की गई है! उनका कहना था! कि बिना अधिकृत सूची के ही पार्षदों के नामों की सूची जारी कर दी गई थी! और फिर रातोंरात उसमें छटनी की गई! उन्होंने कहा कि पार्षदों की सूची प्रदेश से आती है! लेकिन दोनों अध्यक्षों ने मिलकर बिलासपुर में ही बिना किसी अधिकार के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी!
इसके साथ ही अटल ने “चपरासी भी कलेक्टर को निकाल रहे” बयान पर स्पष्ट खंडन किया और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, लेकिन यह जरूर कहा कि दोनों अध्यक्षों की जांच होनी चाहिए! अटल का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी राजनीति और गड़बड़ी को उजागर करता है! जिसे लेकर वे अब सख्त रुख अपनाए हुए हैं!
कांग्रेस के इस बढ़ते विवाद में अब सबकी नजर 23 तारीख की पब्लिक मीटिंग पर है! जहां अटल श्रीवास्तव अपने आरोपों को और भी विस्तार से सार्वजनिक करेंगे! कांग्रेस के अंदर हो रहे इस बवाल को लेकर आगामी दिनों में और ज्यादा उठापटक की संभावना है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
