
बिलासपुर,,, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन करते हुए जंगली सूअर का शिकार करने वाले 7 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है! यह घटना रतनपुर वन परिक्षेत्र के बानाबेल सर्किल के खैरझिटी परिसर में हुई थी! आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल भेजा गया है!
वन विभाग की त्वरित कार्रवाई के तहत उप वनमंडलाधिकारी बिलासपुर और रतनपुर वन परिक्षेत्र की टीम ने आरोपियों को पकड़ा! आरोपियों पर जंगली सूअर को शिकार करने के आरोप हैं! जो अनुसूची II के तहत संरक्षित प्राणी है! गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुमार (45), राजेश निषाद (29), अजय पोर्ते (28), जलेश्वर यादव (32), प्रेम सिंह (41), लखन सिंह भानु (32) और जितेंद्र केवट (27) शामिल हैं।
वन विभाग ने इस मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 39(1)(2), 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया है! इस सफलता में रतनपुर वन परिक्षेत्र की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा!
इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी रतनपुर, परिक्षेत्र सहायक बानाबेल मोहम्मद शमीम, परिसर रक्षक खैरझिटी हेमंत सिंह, सीएफओ सुखनंदन कौशिक, बीएफओ मुलेश जोशी, पंकज साहू, लखेराम ध्रुव, दीपक यादव, दीपक कोसले, धीरज दुबे, संदीप जगत, बहोरन साहू, हित कुमार ध्रुव, मनहरण डहरिया, शैलेंद्र सूर्यवंशी और आकाश, मानस सहित वन परिक्षेत्र रतनपुर की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
