
बिलासपुर,,, सिम्स मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी, डॉक्टर पंकज टेंभूर्णिकर के खिलाफ उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोपों में एक और महिला चिकित्सक ने अपना बयान दर्ज कराया है! पहले जूनियर डॉक्टर की शिकायत के बाद अब एक और महिला चिकित्सक सामने आई है! जिन्होंने पंकज टेंभूर्णिकर के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न और अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगाए हैं!
पीड़िता ने बताया कि पंकज टेंभूर्णिकर के व्यवहार के कारण वह सिम्स में अपनी सेवा जारी रखने में असमर्थ हो गईं और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गईं! इसके बाद उन्होंने विभाग छोड़ने का निर्णय लिया! उन्होंने डीन से भी शिकायत की थी! लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिसके कारण उन्हें सिम्स से इस्तीफा देना पड़ा!
यह मामला पहले गंभीरता से नहीं लिया गया था! लेकिन छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन के हस्तक्षेप के बाद, मामले की जांच को तूल मिला और कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की! अब और पीड़िताओं के सामने आने की संभावना जताई जा रही है! इस घटनाक्रम के बाद सिम्स ने विशाखा समिति की अध्यक्ष भी बदल दी है! ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
