Mon. Nov 2nd, 2026

स्वर्णिम ऐरा  कालोनी के बिल्डर को जारी होगा नोटिस, सुरक्षा और वेरिफिकेशन को लेकर पुलिस की कार्रवाई…

बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र के स्वर्णिम ऐरा  कालोनी में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ नोटिस भेजने की तैयारी की है!  सूत्रों के अनुसार, सरकंडा पुलिस ने एसपी के निर्देश पर सुरक्षा और वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए नोटिस तैयार किया है!  पुलिस का कहना है!  कि इस मामले में बाहरी लोगों के आने-जाने और काम करने वाले मजदूरों का वेरिफिकेशन जरूरी था!  लेकिन बिल्डर ने इसकी कोई व्यवस्था नहीं की!

स्वर्णिम ऐरा  कालोनी में निर्माण कार्य में सैकड़ों मजदूर लगे हैं! और हाल ही में एक 5 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार भी किया! आरोपी ने पोर्न वीडियो देखने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की और  उसकी हत्या कर दी!

अब पुलिस ने बिल्डर से दो-तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है!  अगर उचित जवाब नहीं मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी! एसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं! कि बाहर से आकर काम करने वाले मजदूरों का वेरिफिकेशन करना जरूरी है! और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed