
बिलासपुर,,, जिले में कांग्रेस के भीतर की खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है! तखतपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र कौशिक ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं! उनका कहना है! कि नायक पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में भीतरघात कर रहे थे! और गुपचुप तरीके से भाजपा के लिए वोट मांग रहे थे! इस पर शिवेंद्र ने कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से लिखित शिकायत की है!
शिवेंद्र ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान जब उन्हें यह जानकारी मिली कि प्रमोद नायक भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं! तो उन्हें यह विश्वास करना मुश्किल हो गया! जांच के बाद यह आरोप सही पाया गया! जिसके बाद नायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई! कांग्रेस में भीतरघात का यह मामला अब खुलकर सामने आ गया है! जो पार्टी के लिए नया संकट बन सकता है!
इससे पहले भी कांग्रेस में आंतरिक विवादों की खबरें आई थीं! विधायक अटल श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के बीच तकरार भी हुई थी! साथ ही कई अन्य नेताओं पर भी आरोप लगाए गए थे! कांग्रेस के भीतर ये विवाद न केवल संगठन के लिए चुनौती बन रहे हैं! बल्कि पार्टी की छवि भी दांव पर लगी है! पार्टी नेताओं के आपसी विवादों और आरोपों ने कांग्रेस को संकट में डाल दिया है! जो सड़क से लेकर संसद तक चर्चा का विषय बन चुका है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
