Mon. Nov 2nd, 2026

तखतपुर पुलिस ने कलेक्टर के नाम से धमकी देने वाले युवक को किया गिरफ्तार…

बिलासपुर,,,  तखतपुर थाना क्षेत्र के टिकरीपारा निवासी गोपी सिंह ठाकुर को रायपुर कलेक्टर के नाम से लोगों को धमकी देने के आरोप में तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया! गोपी सिंह ठाकुर, जो रायपुर कलेक्टर के निवास में काम करता था!  अपने पड़ोसियों को कलेक्टर के नाम से धमकियां देता था! और मारपीट भी करता था!

युवक ने धमकी देने के बाद व्हाट्सएप स्टेटस में कलेक्टर के नाम से धमकियां पोस्ट की और विभिन्न ग्रुपों में भी गाली-गलौज करता था! उसकी धमकियों और मारपीट की वारदातें लगातार बढ़ रही थीं! युवक ने होली के दिन भी अपने पड़ोसियों से मारपीट करने की धमकी दी थी! जिससे परेशान होकर उन्होंने तखतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई!

पुलिस ने आरोपी युवक की मोबाइल लोकेशन के आधार पर रायपुर में दबिश दी! और उसे गिरफ्तार किया! आरोपी गोपी ठाकुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया! इस कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर और अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान रहा!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed