
बिलासपुर,,, कानून का पालन करने वाली पुलिस ही अगर खुद नियमों की धज्जियाँ उड़ाने लगे, तो ये सवाल उठता है! कि क्या यह वही पुलिस है! जो आम जनता से नियमों का पालन करवाने की अपील करती है? हाल ही में बिलासपुर के सत्यम चौक पर एक तस्वीर सामने आई है! जिसमें पुलिस कर्मी खुद यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आए! तस्वीर में देखा गया कि पुलिस की गाड़ी (नंबर CG10BM3098) पर हेलमेट भी नहीं था! और सिग्नल भी तोड़ा गया और तो और तीन सवारी एक ही बाइक पर बैठी थीं!
इस घटना ने बिलासपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है! क्या पुलिसकर्मी खुद पर लगे नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं? जब पुलिस ही यातायात नियमों का उल्लंघन करती है! तो आम जनता पर इसकी क्या प्रतिक्रिया होगी? यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण है! क्योंकि हाल ही में बिलासपुर SP ने यातायात नियमों को लेकर सख्त कार्यवाही की बात की थी! लेकिन इस घटना से यह साफ होता है! कि खुद पुलिसकर्मी नियमों का पालन नहीं कर रहे!
क्या इस घटना पर भी पुलिस पर कोई कार्यवाही की जाएगी? या फिर यह सब सिर्फ मीडिया की सुर्खियों तक ही सीमित रहेगा? क्या पुलिस द्वारा खुद नियमों का उल्लंघन करना दर्शाता है! कि उनके लिए नियमों का कोई महत्व नहीं है? जब एक पुलिसकर्मी ही ऐसे उदाहरण पेश करेगा, तो यह आम जनता के लिए एक गलत संदेश देगा!
इस घटना ने न केवल पुलिस की कार्यशैली को सवालों के घेरे में खड़ा किया है! बल्कि यह भी दिखा दिया है! कि क्या पुलिस खुद नियमों का पालन नहीं करती, तो जनता को किस आधार पर नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
