
बिलासपुर,,, जयराम नगर रेल साइडिंग में हुई इस भयावह घटना ने रेलवे अधिकारियों की घोर लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी को उजागर किया है! ओएचई लाइन को बिना जांचे-परखे चालू कर दिया गया! जिससे श्रमिक आर्यन गंभीर रूप से झुलस गया! बावजूद इसके, रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे और मामले को दबाने की पूरी कोशिश की! यह हादसा यह स्पष्ट करता है! कि रेलवे में अतिरिक्त लाभ की खातिर श्रमिकों की सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है! यदि सही जांच हुई, तो निश्चित रूप से रेल अधिकारियों की लापरवाही बेनकाब होगी!
घायल आर्यन के परिवार वालों ने बताया कि उनका बच्चा रेलवे के जयराम नगर कोल साइडिंग में मजदूर का काम करता है! गुरुवार को वह डियुटी में गया था! उसने बताया था! कि इंद्रमणि प्राइवेट लिमिटेड का रैक लगा है! उसे लोड करना है! शाम को उसके साथ काम करने वाले अन्य श्रमिक ने बताया कि आर्यन ओएचई लाइन से झुलस गया है! उसे अस्पताल ले जाया गया है! इस पर उन्हें घटना की जानकारी हुई! श्रमिकों ने बताया कि इस साइडिंग में कोयला लोड करने के बाद श्रमिक लेबलिंग व टूटफूट की जांच करने काम करते है! आर्यन के साथ अन्य श्रमिक में ऊपर चढ़े थे! किंतु रेल अधिकारियों के अत्यधिक दबाव के कारण कर्मचारी सभी श्रमिक के नीचे आने की जांच किये बिना ओएचई ऑन कर दिए! इससे उनका साथी झुलस गया है! साथियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है! रेलवे का कोई अधिकारी व नही कम्पनी का कोई जिम्मेदार अभी तक नहीं आये है! घटना ने रेल अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त लाभ कमाने गरीब श्रमिकों के जीवन से खिलवाड़ करने को उजागर किया है! मामले की सही जांच होने पर रेल अधिकारी बेनकाब हो जायेगे! इससे पूर्व भी ऐसी घटनाएं हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
