
बिलासपुर,,,, जमीन मालिक से 5 हजार की अवैध वसूली
उप पंजीयक में पैसा के नाम पर खेला जा रहा है खुला खेल
बिलासपुर। जमीन के खेल में जमीन दलाल पैसा कमाते है वह तो हर किसी को समझ मे आता है।लेकिन उप पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगो से भी अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है।इसमें मुख्य बात यह है कि बिलासपुर के एक व्यक्ति ने मस्तूरी में ज़मीन खरीदा है।जिसकी रजिस्ट्री आज होनी थी और टाइम मिला तो रजिस्ट्री हुआ भी,लेकिन इसमें सबसे आश्चर्य वाली बात यह रही कि रजिस्ट्री कराने के एवज में रजिस्ट्री ऑफिस का एक लड़का जो उप पंजीयक के नाम से पैसा मांगता है।जिसकी जानकारी उप पंजीयक को भी नहीं है।लेकिन वह डंके की चोट पर कहता है कि पैसा साहब के लिए है।फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर 5 हजार रूपए लेने वाला लड़का किसके लिए पैसा मांगा है!
उप पंजीयक बोले,मैंने नहीं मांगा है,किसको दिया है बताए
खसखबर छत्तीसगढ़ ने मोबाइल से उप पंजीयक राठौर से बात की,जिन्होने कहा कि उनकी जानकारी में बिल्कुल नहीं है कि पैसा किसने लिए है बल्कि मुझे नाम बताए।
जब उप पंजीयक को नहीं मालूम तो फिर इतनी हिम्मत किसकी
किसानों और कई लोग जमीन का काम करने आते हैं जिनसे अवैध वसूली के रूप में पैसा लिया जा रहा है। सोचने वाली बात है कि इसकी भनक उप पंजीयक तक को नहीं है।जबकि वे खुद ऑफिस में बैठे रहते है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
