
बिलासपुर,,, एक रेलवे अधिकारी द्वारा नर्स के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है! जिसमें अधिकारी ने नर्स को पार्टी के बहने अपने घर बुलाया और मौका देखते ही उसके साथ जबरदस्ती की! इसके अलावा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी! मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है! कि दिनांक 28.05.2025 को महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि काम करने के दौरान फिरतू राम पटेल के साथ जान पहचान हुआ था! पटेल डिप्टी स्टेशन सुप्रीटेंडेंट है! जबकि पीड़ित युवती एक निजी अस्पताल में नर्स है! दिनांक 17.05.2025 की शाम को अपने घर में पार्टी होने की बात कहते हुये अपने घर गणेश वैली मोपका बुलाया और उसके घर में कुछ देर बैठने के बाद भोजन किया। इसके बाद वापस घर जाने की बात बोलने पर आरोपी फिरतू राम पटेल मौका पाकर अपने घर के बेडरूम में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है। शिकायत के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई और विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देषित दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी फिरतूराम पटेल को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर 28.05.25 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में पीड़िता अनु.जन जाति वर्ग की है लिहाजा प्रकरण में धारा 3(2)5 एसटी/एससी एक्ट जोड़कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :-फिरतू राम पटेल पिता स्व. महेत्तर पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी गणेश वेली मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
