
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार की देर रात भयानक सड़क हादसे की घटना सामने आई है! यह सड़क हादसा इतना भयानक था! कि देखने वाले की आंखे फटे की फटी रह गई! इस दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई! दर्दनाक हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए! घटना की जानकारी लगते ही मौके पर चकरभाठा पुलिस टीम पहुंचकर घायलों को तत्काल उपचार हेतु सिम्स ले जाया गया! जहां पर डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कर दिया गया! जानकारी के अनुसार चकरभाठा निवासी पंकज छाबड़ा जैकी गेही और आकाश चांदनी इन तीनों संडे मानने के लिए बिलासपुर आए थे! जहां पर ये तीनों देर रात तक पार्टी मनाकर कर लगभग दो से तीन बजे के बीच वापस अपने घर चकरभाठा आ रहे थे!

कि अचानक इनकी इनोवा गाड़ी जिसका क्रमांक cg 10 bk 2221 बिलासपुर रायपुर रोड स्थित गुरु नानक ढाबे के पास अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाइडर से टकरा गई! जिसके कारण यह गाड़ी लगभग सौ से दो सौ फिट तक भवरी की तरह गोल गोल घूमती रही! घूमने की गति भी बहुत ज्यादा थी! जिसके कारण गाड़ी का दरवाजा खुल गया और एक एक करके अलग अलग दरवाजे से तीनों युवक बाहर फेंका गए! गाड़ी से बाहर निकलने से जैकी गेही डिवाइडर के पास लगे लोहे के एंगल में जा घुसा जिसके कारण छाती कंधा और सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई! वही वाहन चला रहे आकाश चांदनी और साथ में पीछे बैठा पंकज छाबड़ा को भी चोटे आई! इनके बाहर निकल जाने के बाद भी गाड़ी की गति कम नहीं हुई और सड़क किनारे छोटा हाथी वाहन से टक्कर खाकर चार से पांच बार पलटते हुए ढाबे के बाहर खड़ी एक नई अर्टिगा कार से टकरा गई। जिससे वह नई अर्टिगा कार के अंदर बैठा वाहन चालक को भी चोंट आई और गाड़ी बहुत ज्यादा ही क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना इतनी भयानक और दर्दनाक थी कि सभी रोंगटे खड़े हो गए।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया और हालात को नियंत्रित करते हुए गाड़ियों को हटाया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
