
रायपुर,,, फ्यूचर गोल्ड इंडिया बिल्ड लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह राठौर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी वर्ष 2019 से फरार था! और निवेशकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी! पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से गिरफ्तार किया! यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम ने की!
क्या है पूरा मामला
थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 156/2019, धारा 420, 409, 34 भादवि., 3, 4 ईनामी चिटफंड धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम, तथा धारा 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है! प्रार्थी जगतुराम निषाद (निवासी ग्राम पठारीडीह, उरला, रायपुर) समेत कई अन्य लोगों ने शिकायत की थी कि फ्यूचर गोल्ड इंडिया बिल्ड लिमिटेड कंपनी ने उन्हें निवेश के बदले 6 साल में राशि दोगुनी करने का लालच दिया था। कंपनी ने लोकलुभावन स्कीम के जरिए लाखों रुपये एकत्र किए और फिर सभी डायरेक्टर फरार हो गए!
तकनीकी विश्लेषण और सतत निगरानी से मिली सफलता
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेद सिंह के निर्देशन में फरार चिटफंड आरोपियों की पतासाजी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र के जरिये पुष्पेंद्र सिंह राठौर की मौजूदगी श्योपुर (मध्यप्रदेश) में चिन्हित की।
टीम को तुरंत श्योपुर रवाना किया गया, जहां कैम्प कर सघन तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- नाम: पुष्पेंद्र सिंह राठौर
- पिता का नाम: श्रीराम सिंह राठौर
- उम्र: 48 वर्ष
- निवासी: महाराणा प्रताप नगर, डिग्री कॉलेज के पीछे, पाली रोड, श्योपुर, थाना कोतवाली, जिला श्योपुर (म.प्र.)
- कंपनी: फ्यूचर गोल्ड इंडिया बिल्ड लिमिटेड
आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी था।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
गिरफ्तारी की इस कार्यवाही में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे के नेतृत्व में म.प्र.आर. बसंती मौर्य, प्र.आर. घनश्याम साहू, चिंतामणी साहू, महेंद्र राजपूत, रविकांत पांडे, आर. राजकुमार देवांगन, प्रदीप साहू, नितेश राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर, थाना आमानाका से सउनि. श्याम थावरे और थाना न्यू राजेन्द्र नगर से आर. गुरूचरण प्रधान ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वरिष्ठ अधिकारियों का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने चिटफंड प्रकरणों में निवेशकों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और ऐसे मामलों में फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई उसी दिशा में एक अहम सफलता मानी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
