
बिलासपुर,,, जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अजयपुर स्थित बंटी कश्यप के फार्म हाउस में जुए की बड़ी महफिल पर बिलासपुर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 14 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है! पुलिस ने इनके कब्जे से ₹3,04,200 नकद, 17 मोबाइल फोन और 5 कारें जब्त की हैं! कार्रवाई एसीसीयू और कोटा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई! आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई
बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने जिले में सट्टा और जुआ के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे! इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं एस.डी.ओ.पी. कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग की टीम को जुआ पर नियंत्रण हेतु सतत निगरानी और मुखबिर तैनात करने के निर्देश दिए गए थे!
मुखबिर की सूचना पर की गई रेड
दिनांक 01 जून 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि अजयपुर स्थित बंटी कश्यप के फार्म हाउस में बड़ी संख्या में शहर के लोग जुआ खेलने एकत्र हुए हैं और ताश पत्तियों पर पैसे का दांव लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसीसीयू प्रभारी एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में एसीसीयू व कोटा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर रेड की गई। मौके से कई जुआरी भाग निकले, लेकिन 14 आरोपियों को मौके से धर दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों से बड़ी जब्ती
गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल ₹3,04,200 नगद, 17 मोबाइल फोन और 5 लग्जरी कारें बरामद की गईं, जिनमें इनोवा, टिआगो, बलैनो, किया सेल्टॉस और विटारा ब्रेजा शामिल हैं। सभी वाहन फार्म हाउस परिसर में खड़े मिले।
गिरफ्तार आरोपीगण की सूची:
- मिश्रीलाल कश्यप (68) – तेलीपारा, थाना कोतवाली
- हरिओम साहू (44) – खमतराई, थाना सरकंडा
- दीपक सोनी (28) – अशोक विहार, सरकंडा
- ज्वाला सूर्यवंशी (55) – मंगला, थाना सिविल लाइन
- प्रदीप पाण्डेय (42) – अशोक नगर, सरकंडा
- राकेश कहार (48) – चांटीडीह, सरकंडा
- शांतनु बघेल (40) – राजकिशोर नगर, सरकंडा
- राजेन्द्र कुम्हारे (61) – तेलीपारा, थाना कोतवाली
- मनोज कश्यप (43) – कुदुदण्ड, सिविल लाइन
- यशोधर कश्यप (24) – जूना बिलासपुर, थाना कोतवाली
- सागर कश्यप (32) – कश्यप कॉलोनी, करबला रोड
- महेन्द्र वर्मा (33) – तेलीपारा, मेडिकल कॉम्प्लेक्स
- सिरीश कश्यप (50) – ईमलीपारा, पुराना बस स्टैंड
- राज कुमार तेजवानी (61) – राजकिशोर नगर, सरकंडा
पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई
गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की है, जिससे क्षेत्र में फिर से ऐसी गतिविधियों को रोका जा सके। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस की तत्परता से जुआरियों में हड़कंप
पुलिस की इस त्वरित और योजनाबद्ध कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त टीम के इस प्रयास की सराहना की है और आगे भी जिले भर में ऐसे अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की बात कही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
