
बिलासपुर,,,, सिरगिट्टी थाने के द्वारा की गई आर्म्स एक्ट की कार्रवाई के बाद मामला और गरमा गया! जो पूरे शहर और पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया! कबाड़ियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया! थाने स्तर में पदस्त आरक्षक और अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा की गई कारगुज़ारियों से विभाग के ऊपर उठ रही उंगली और सवालिया निशान से खाकी के दामन में लग रहे दाग को हटाने के लिए जिले के तेज तर्रार और विभागीय लापरवाही बरतने वाले के ऊपर कड़ी कार्रवाई कर दंडित करने वाले एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए!


एसएसपी के निर्देश से यह बात तो स्पष्ट हो गई थाना स्तर में तैनात पुलिस कर्मियों और अवैध रूप से संचालित कबाड़ियों के अवैध कारोबार में पुलिस की भूमिका और सांठगांठ का एक पक्का गठजोड़ अब जिले के आला अधिकारियों से छिपा नहीं! खैर यह तो इनके विभाग का अंदरूनी मामला है! जो अब खुलकर सामने आ रहा है!

बहुत पुरानी और प्रचलित एक कहावत है! कि पुलिस की दोस्ती और दुश्मनी दोनों अच्छी नहीं होती! बस फिर क्या उस कहावत को जिले के एसएसपी ने चरित्रार्थ करते हुए अपराधियों और विभाग के लोगों को यह संदेश दे दिया गया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है! फिर वह चाहे विभाग का कोई कर्मचारी अधिकारी हो या फिर अवैध गतिविधियों में शामिल होने वाला अपराधी दरअसल इस पूरे घटनाक्रम में थाने के पुलिस कर्मी अपने विभाग और थाने की फजीहत कराने में कोई कसर बाकी छोड़े आपको बताते चले कि अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाला थाना सिरगिट्टी के थाना प्रभारी रजनीश सिंह को तबादला कर दिया गया! उनके जगह नए थानेदार की नियुक्ति कर दी गई! जिसके बाद पूर्व थानेदार को थाना स्टाफ द्वारा बिदाई और नए थानेदार के आगमन की एक शानदार पार्टी का आयोजन थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में आयोजित की गई।इस पार्टी का आयोजन क्षेत्र के नामचीन और चर्चित कबाड़ी के द्वारा दी गई।जो आवभगत करते हुए इस आयोजन को आयोजित किया।जिसमें पुलिस के जवान और दोनों थानेदार शामिल हुए।जमकर शराब के जाम छलकाए गए और नाच गाना खाना चला।देर रात चली इस पार्टी में अचानक नशे में धुत्त कुछ जवानों का किसी बात पर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में झूमझटकी और हाथापाई होने लगी जिसके बाद आनन फानन में पार्टी को बंद किया गया और सभी बाहर निकल कर अपने घर जाने लगे इसी बीच फिर रास्ते में इन जवानों का विवाद हुआ जो चर्चा का विषय बन गया और जिले के आला अधिकारियों तक बात पहुंच गई।विषय को गंभीरता से लेते हुए जिले के एसएसपी ने काफी नाराजगी जाहिर की और सख्त लहजे में दुबारा ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो इसके लिए चेतावनी देते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल आयोजकों के ऊपर कार्रवाई का आदेश देकर यह संदेश दिया कि कानून से बढ़कर कोई नहीं है।नहीं इसकी कोई बराबरी कर सकता है।इसी के परिणाम स्वरूप थाना सिरगिट्टी ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों कबाड़ियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
