
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा सोमवार को बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया! कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी!

धर्म और संस्कृति पर बात
मंत्री वर्मा ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री एक सच्चे सनातनी हैं! और धर्म की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं! उन्होंने कहा, “महाराज जी धर्म रक्षक हैं! भगवान बजरंगबली के भक्त हैं! और समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं! छत्तीसगढ़ और देश की समृद्धि के लिए उनका योगदान सराहनीय है! हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर बोलते हुए मंत्री वर्मा ने कहा: भारत हमेशा से हिंदू राष्ट्र रहा है! और रहेगा हम सभी सनातनी हैं! और इतिहास इसका साक्षी है!
फर्जी सर्पदंश मुआवजा प्रकरण पर सख्त रुख
वर्मा ने बताया कि पिछली समीक्षा बैठक में फर्जी सर्पदंश मुआवजा मामलों की गंभीरता से चर्चा हुई! “कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं! कि हर मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग, राजस्व अमले और ग्रामवासियों के बयान के आधार पर की जाए! यदि किसी मामले में धोखाधड़ी पाई जाती है! तो संबंधित दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी!
धर्मांतरण पर स्पष्ट रुख
मंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता देता है! लेकिन प्रलोभन या दबाव में धर्म परिवर्तन को गैरकानूनी माना जाएगा! ऐसे मामलों का विरोध होना चाहिए और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी!
भारतमाला परियोजना में गड़बड़ियों पर कार्रवाई की बात
भारतमाला परियोजना में अनियमितताओं को लेकर मंत्री वर्मा ने कहा: ईओडब्ल्यू को जांच सौंपी गई है! और जांच में नाम आने वाले भू-माफियाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो रही है! कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया है! सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति है! उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलेगा!
–
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
