
बिलासपुर,,, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश के पीएम के खिलाफ फेसबुक में अभद्र पोस्ट करने वाले पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है! मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाभाजपाध्यक्ष ने उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई!



सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक श्री तिवारी ने फेसबुक पर पीएम के खिलाफ अपशब्द लिख कर पोस्ट किया! इस बात की जानकारी होने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह थाना सिविल लाइन पहुचे और पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया!
इसके पूर्व भी वे पूर्व महापौर रामशरण यादव के साथ वायरल ऑडियो के कारण चर्चा में आये थे! दोनो के बीच कांग्रेस की पूर्व प्रभारी हरियाणा की नेत्री पर विधानसभा चुनाव के ठीक पहले टिकट वितरण में जमकर लेनदेन होने का ऑडियो खूब चर्चा में रह अब इस बार वे देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र पोस्ट को लेकर घिर गए है!
मैं बाहर हूं, मामला संज्ञान में आने से आक्रोशित कार्यकर्ता ने चर्चा के बाद सिविल लाइन में एफआईआर कराया है, प्रधानमंत्री चाहे किसी भी राजनीतिक दल के हो वे संवैधानिक पद पर है, ऐसे में उनके खिलाफ एक पूर्व विधायक द्वारा अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि फिर कोई ऐसी हिम्मत न करे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
