
बिलासपुर,,,, रविवार को कांग्रेस के संविधान बचाओ यात्रा में भाग लेने पहुँचे सहप्रभारी विजय जांगिड़ अपने ही पार्टी के राशन घोटाले में फंसे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की करतूतों की सवालों में उलझ गए! पहले तो उन्होंने इस प्रश्न को ठुरकाने का प्रयास किया फिर उन्हें कहना पड़ा कि यदि उन्होंने जनता का अहित तो कार्रवाई की जाएगी! वे बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे! मामला कांग्रेस शासनकाल में कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा राशन दुकान के 54.28 लाख के राशन घोटाले का है! जिसकी रिकवरी के लिए खाध विभाग ने कांग्रेस सरकार में अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे अभय नारायण राय के बेटे एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अमितेश राय, उनके समिति के सचिव रामकुमार कश्यप, टिकरापारा सोसायटी के अध्यक्ष शरद केशरी, प्रबंधक जुगल किशोर गोयल और विक्रेता मुकुल चौहान नेहरू नगर शासकीय उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष गीतांजली यादव, सचिव कमल रजक और विक्रेता रविंद्र यादव को, वार्ड 47 महिला शक्ति राशन दुकान की अध्यक्ष पूनम गुप्ता, सचिव दुर्गा धुरी और विक्रेता राजीव गुप्ता को वार्ड नम्बर 48 जोग माया खाद्य समिति के अध्यक्ष जोगमाया, उपाध्यक्ष कृष्णा भट्टाचार्य और विक्रेता शंख भट्टाचार्य को रिकवरी का नोटिस जारी किया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
