
रायपुर,,,, सांई प्रसाद प्रापर्टीज लिमिटेड के डायरेक्टर प्रथमेश नितिन मिरजकर को लाखों की ठगी के मामले में पुणे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी 2019 से फरार था। रायपुर एंटी क्राइम व न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई! पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा चिटफण्ड के लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 262/2019 धारा 420, 34 भादवि., 6, 10 छ.ग. के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधि0 2005, 3, 4, 5, 6 द प्राईज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम के प्रकरण में न्यू राजेन्द्र नगर स्थित अशोका मिलेनियम स्थित सांई प्रसाद प्रापर्टीज लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टरों एवं अन्य द्वारा प्रार्थी संतोष कुमार साहू तथा अन्य आवेदकों को अपनी उक्त चिटफण्ड कम्पनी में निवेश करने हेतु विभिन्न तरह से लोक लुभावन स्कीम बता कर राशि जमा करने पर अधिक ब्याज देने व साढ़े छः वर्ष में दोगुना लाभ देने का प्रलोभन देकर प्रार्थी तथा अन्य आवेदकों के लाखों रूपये कम्पनी में निवेश कराकर निवेशको से छलकपट धोखाधड़ी कर राशि लेकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व में उपरोक्त चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर, वंदना भापकर, शशांक भापकर, शैलेष अमृत भोईर को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में संलिप्त कम्पनी के अन्य डायरेक्टर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा फरार आरोपियों के संबंध में लगातार जानकारी एकत्र करते हुये तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से फरार आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थें। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त उक्त चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर प्रथमेश नितिन मिरजकर की उपस्थिति पुणे महाराष्ट्र में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन के निर्देशन व निरीक्षक नरेश पटेल के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर टीम को पुणे रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पुणे पहुंच कर कैम्प कर आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में कम्पनी के फरार डायरेक्टर आरोपी प्रथमेश नितिन मिरजकर को पुणे महाराष्ट्र से पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – प्रथमेश नितिन मिरजकर पिता नितिन भानूदास मिरजकर उम्र 35 साल निवासी गांधी पेट जैन स्थानक के सामने चिंचवाड़ थाना चिंचवाड़ जिला पुणे शहर (महाराष्ट्र)। *कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, प्र.आर. घनश्याम साहू, चिंतामणी साहू, महेन्द्र राजपूत, रविकांत पाण्डेय, आर. राजकुमार देवांगन, विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, नितेश राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर तथा थाना न्यू राजेन्द्र से उपनिरीक्षक डी.डी.मानिकपुरी एवं सउनि. राजेन्द्र गौतम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
